प्रयागराज में सेना के जवान की हत्या से हड़कंप

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में सेना के जवान की हत्या से हड़कंप मच गया।

पूरा मामला 29 नवम्बर रात की है, जब सेना के जवान विवेक सिंह (28) कोहडार घाट से करछना की तरफ अपने गांव धरवारा आ रहे थे कि धरवारा मोड़ के पास स्कार्पियो सवार कुछ लोगों से इनका विवाद हो गया और स्कार्पियो सवार दबंगों ने विवेक को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया था।

घायल अवस्था में परिवार के लोग विवेक को लेकर लखनऊ के किसी अस्पताल ले जाया गया वहां पर जब विवेक की स्थिति सही नही हुई, तो परिवार के लोगो ने विवेक को लेकर गंभीर हालत में मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए जहां रविवार देर रात विवेक की मौत हो गई।

विवेक की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके चचेरी बहन की शादी 29 नवंबर को थी इसीलिए वह शादी में शामिल होने के लिए आया था। जवान की मौत के बाद परिजनों ने करछना थाने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट में एक उत्तर प्रदेश पुलिस का उप निरीक्षक भी शामिल है।

पुलिस सभी पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजन सुबह से ही करछना थाने का भारी भीड़ के साथ घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग को लेकर थाने पर डटे हुए हैं।