महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता राज पुरोहित का निधन

9

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित का रविवार सुबह निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पुरोहित को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। मुंबई की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती रहे पुरोहित ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दोनों के रूप में काम किया। उन्होंने कई बार मुंबई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया।

वह महाराष्ट्र विधानसभा के पांच बार सदस्य रहे। उन्होंने मुंबादेवी से चार बार और कोलाबा से एक बार चुनाव जीता। वह विशेष रूप से आवास मंत्री के रूप में अपने काम के लिये जाने जाते थे क्योंकि उन्होंने मुंबई के किरायेदारों के अधिकारों की वकालत की थी।

पुरोहित का अंतिम संस्कार दोपहर में चंदनवाड़ी श्मशान भूमि में होगा। उनके परिवार में उनके बेटे आकाश पुरोहित हैं, जिन्होंने हाल ही में वार्ड 221 से मुंबई नगर निगम का चुनाव जीता है।