भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय अग्निवीर सैनिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पीपला गांव के पास सड़क किनारे मिले पुष्पेन्द्र नामक अग्निवीर सैनिक का शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही पुष्पेंद्र अग्निवीर सेना में भर्ती हुआ था। वह छुट्टी लेकर गुरुवार को भरतपुर आया था और पैदल ही अपने गांव जा रहा था।
अपने घर पहुंचने से पहले ही गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले उसकी अज्ञात कारण से मौत हो गई और उसका शव सडक किनारे मिला। सूत्रों ने बताया कि अग्निवीर पुष्पेंद्र संभवत: सडक दुर्घटना का शिकार हो गया।



