पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में खड़ी बस में आग, एक की मौत

1

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में खड़ी बस में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब करीब 12 बजे हुई।

दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घायल व्यक्ति को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है जो बस में हेल्पर के रूप में काम करता था।

माना जा रहा है कि मच्छर भगाने वाली एक छोटी सी कॉइल की वजह से पूरी बस जलकर राख हो गई। इसी कॉइल से निकली चिंगारी ने बस में आग पकड़ ली। उस वक्त कंडक्टर सुनील शर्मा बस के अंदर ही था। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।