जयपुर में पेंशन विभाग में एएओ 10000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को जयपुर में पेंशन विभाग लालकोठी के एएओ (द्वितीय) राजेश कुमार खण्डेलवाल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को परिवादी ने शिकायत की कि उसके पिताजी की मृत्यु के पश्चात् माता को पूर्ण पेंशन पेंशन बनाने की एवज में राजेश खण्डेलवाल द्वारा परिवादी से पूरी पेंशन बनाने की एवज में दस हजार रूपए तथा पूर्व का एरियर बनाने की एवज में एरियर राशि का दस प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग की गई।

इसके बाद ब्यूरो टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए राजेश खंडेलवाल को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की दस हजार रुपए की राशि भी बरामद हो चुकी है। अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ जारी है।

एसीबी के महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।