हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर से एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान ढीलकी जाटान निवासी सत्यपाल व्यास के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत ढीलकी जाटान के पूर्व सरपंच थे।
पुलिस ने बताया कि सत्यपाल व्यास मध्याह्न करीब साढ़े 12 बजे अपने गांव से नोहर आ रहे थे।रास्ते में परलीका गांव से कुछ ही दूरी पर चक27-एनटीआर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक कंटेनर से कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें सत्यपाल व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उनको तुरंत नोहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकितसकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।



