Facebook Mail RSS Twitter Youtube
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
खोजें
Thursday, February 12, 2026
Facebook Mail RSS Twitter Youtube
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
अपना कूट शब्द भूल गए? मदद लें
Privacy Policy
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
Sabguru News
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
  • Jhunjhunu
  • Latest news
  • Law and Order
  • Rajasthan
  • Rajasthan Crime

झुंझुनूं कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग का व्हाट्सएप हुआ हैक

द्वारा
sabguru news
-
February 12, 2026
2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं के जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग का व्हाट्सएप अकाउंट बुधवार को हैक हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हैकर द्वारा उनके परिचितों और संपर्क सूची में शामिल लोगों को संदेश भेजकर रुपए की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार डॉ. अरुण गर्ग इन दिनों जयपुर में अपनी पुत्री के विवाह समारोह में व्यस्त हैं। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई।

    जब परिचितों को संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए तो मामले की सूचना डा गर्ग तक पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गर्ग ने तत्काल झुंझुनू पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने साइबर प्रकोष्ठ को सक्रिय करके जांच शुरू करवा दी है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हैकिंग विदेश से, संभवतः वियतनाम से, किए जाने की आशंका जताई जा रही है। आधिकारिक पुष्टि हालांकि जांच के बाद ही होगी। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्वयं भी अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की है और सभी परिचितों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार के संदेश पर विश्वास न करें।

    सांड से टकराने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

    झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में बडाऊ गांव के पास बुधवार देर रात सांड से टकराने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नेकीराम (18) अपने मामा राजेश कुमार के साथ मोटर साइकिल से बडाऊ गांव से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड आ गया, जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।

    पुलिस ने बताया कि इससे दोनों युवक घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बडाऊ के राजकीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने नेकीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    • टैग्स
    • collector
    • Jhunjhunu Collector
    • jhunjhunu news
    • rajasthan news
    • WhatsApp account
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      sabguru news
      sabguru news
      https://www.sabguru.com/
      Facebook Twitter

      संबंधित लेखलेखक से और अधिक

      हनुमानगढ़ में सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने बालक से कुकर्म का प्रयास किया

      श्रीगंगानगर में सांड के हमले से कर्मचारी की मौत

      अलवर में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी

      ताज़ा खबर 

      • हनुमानगढ़ में सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने बालक से कुकर्म का प्रयास किया
      • मोदी पर ट्रंप के वीडियो पर उचित कार्रवाई करेगा भारत : विदेश मंत्रालय
      • हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक की बेरहमी से हत्या
      • श्रीगंगानगर में सांड के हमले से कर्मचारी की मौत
      • अलवर में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी
      ABOUT US

      Sabguru News is India's rapidly expanding news portal, catering to Hindi, English, and Bengali audiences worldwide. We pride ourselves on delivering accurate and trustworthy news across various categories, weather news, business news, entertainment, politics news, sports news, career news, health and fitness, national & international news.

      QUICK LINKS
      •    Home
      •    E-Paper
      •    Privacy Policy
      •    Contact Us
      CONTACT DETAILS
      •   +91-9887907277, +91-7737385114
      •   [email protected]

    • © Y2KSOLUTION