अजमेर में अग्रवाल समाज महिला शाखा ने मनाया फागोत्सव

0

अजमेर। अग्रवाल समाज अजमेर महिला शाखा ने वैशाली नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में होली फागोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।

संस्था की अध्यक्ष संतोष बंसल एवं महासचिव सुषमा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया। महिलाओं ने होली फाग गीत व राधा कृष्ण भगवान के मधुर भजन प्रस्तुत किए। महिला सदस्य भाव विभोर होकर झूम उठी। इस अवसर पर हाउजी व अन्य कई आकर्षक गेम भी खिलाए गए। पासिंग गेम में प्रथम सुनीता व द्वित्तीय अनिता अग्रवाल रही।

कार्यक्रम संयोजक छाया गर्ग, सुषमा अग्रवाल, अंजना मित्तल, माधुरी कंदोई, हेमा गर्ग व कोमल गोयल थी। आयोजन को सफल बनाने में अंशु बंसल, उषा बंसल, इंद्रा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, सरोज बंसल आदि का सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष संतोष बंसल व महासचिव सुषमा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।