रावत-राजपूत महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाल्गुन महोत्सव

0

क्षत्राणियों व मगरे की बुलन्द आवाज गुजरात की धरती पर गूंजी
अहमदाबाद। रावत-राजपूत उप महासभा अहमदाबाद के महिला मंडल द्वारा फाल्गुन महोत्सव पर भव्य एवं उल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग, उमंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक छटा देखने को मिली।

समारोह की मुख्य अतिथि हेमलता मदन सिंह पाटण रहीं। अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष सुशीलादेवी विरमसिंह मण्डावर ने की। मुख्य अतिथि हेमलता मदन सिंह पाटण ने संबोधित करते हुए कहा कि फाल्गुन का यह उत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और महिला सशक्तीकरण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

अध्यक्ष सुशीलादेवी विरमसिंह मण्डावर ने महिला मंडल की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूनमदेवी बहादुरसिंह, महामंत्री सुशीलादेवी प्रतापसिंह, सहसंयोजक शुगनादेवी त्रिलोकसिंह, संतोषदेवी श्रवण सिंह, पिंकीदेवी रमेशसिंह, कैलाशदेवी, लक्ष्मी देवी, पूजादेवी, मानसीदेवी, नर्बदा कंवर अन्ना सिंह, रिया चौहान सहित महिला मंडल की प्रवासी महिला शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत, फाग उत्सव एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह ने महिला एकता, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरक संदेश दिया।