सवाई माधोपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में सोमवार को खंड मुख्य चिकित्साधिकारी (बीसीएमओ) को सोमवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत की कि उसके प्रतिनियुक्ति के स्थान की बजाय उसे मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की एवज में बीसीएमओ बत्ती लाल 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान बत्तीलाल ने पांच हजार रुपए पहले ले लिए जाने और बाकी 25 हजार रुपए सोमवार को लेना तय हुआ। इस पर ब्यूरो के दल ने आज जाल बिछाकर बत्तीलाल को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। चौधरी ने बताया कि बत्तीलाल के घर और कार्यालय में भी तलाशी ली गई।



