अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक युवक की धार दार हथियार से गला रेत का हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक का रक्त रंजित शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पड़ा मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के भारत गैस एजेंसी के पास के मंगलवार को एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान साहिल (30) निवासी शुकुल बाजार कस्बा के रूप में हुई। युवक के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे।
स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बाजार शूकुल पुलिस मौके पर पहुंची। विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। फिलहाल युवक की हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच भी कर रही है।
पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक बाजार शुकुल विवेक वर्मा ने बताया कि युवक के शव मिलने की सूचना मिली है। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



