डीग। राजस्थान में डीग के कामां थाना क्षेत्र में पहाड़ी रोड पर पांच दिन पहले ही खोले गये गारमेंट्स के एक नए शोरूम में गुरुवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के कपड़े, जूते और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब दुकान मालिक इम्तियाज दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर टूटा मिलने और सामान गायब होने पर उसे चोरी का पता चला।
पुलिस ने बताया कि हाल ही में कामां पहाड़ी रोड पर चौधरी रहनिया कलेक्शन नाम से गारमेंट दुकान शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि दुकान का शुभारंभ पांच दिन पहले ही किया गया था। नई दुकान में कपड़ों और जूतों का ताजा स्टॉक रखा गया था।
रेप के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
डीग के जिला एवं सत्र न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी मोहम्मद कैफ को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार कामां के टायरा निवासी मोहम्मद कैफ ने 22 दिसम्बर 2024 को किशोरी से दुष्कर्म किया था।



