जयपुर। रेलवे होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों के लिए सोमवार देर रात से विशेष रेल सेवाओं का संचालन करेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 03115, कोलकाता-जयपुर
एकतरफा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दो मार्च को कोलकाता से देर रात 23.55 बजे रवाना होकर चार मार्च को 11.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नेहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन. गोमोह, पारसनाथ, हजारी बाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। विशेष ट्रेन में सात द्वितीय शयनयान, आठ साधारण श्रेणी एवं दो एसएलआर सहित कुल 17 डिब्बें होंगे।
इसी तरह चेन्नई एग्मोर-जैसलमेर-चेन्नई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा, जिसके तहत गाड़ी संख्या 06005, चेन्न्ई एग्मोर-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा तीन मार्च को (एक ट्रिप) चेन्नई एग्मोर से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 16.05 बजे आगमन एवं 16.15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 04.45 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 06006, जैसलमेर-चेन्न्ई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा आठ मार्च को (एक ट्रिप) जैसलमेर 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11.00 बजे आगमन एवं 11.10 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.00 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गुडूर,नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाडा, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, गुना, सोंगरिया, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, कुुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता बाईपास, नागौर, नोखा, बीकानेर, फलौदी एवं रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में एक प्रथम मय द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, चार तृतीय वातानुकूलित, आठ द्वितीय शयनयान, तीन साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04861 जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेल सेवा छह मार्च को (एक ट्रिप) जैसलमेर से 12.40 बजे रवाना होकर सायं छह बजे बजे भगत की कोठी पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04862 भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा आठ मार्च को (एक ट्रिप) भगत की कोठी से अपराह्न सवा दो बजे रवाना होकर रात आठ बजे जैसलमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलौदी, औसियां एवं जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि इस रेलसेवा में एक द्वितीय वातानुकूलित, पांच तृतीय वातानुकूलित, 12 द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
इसके अलावा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर आसनसोल-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन भी जाएगा, जिसके तहत गाडी संख्या 03535, आसनसोल-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा तीन मार्च को आसनसोल से 12.30 बजे रवाना होकर पांच मार्च को 01.00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में चित्तरंजन, जामताडा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं खातीपुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा
में आठ द्वितीय शयनयान, आठ साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होंगे।



