मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ खेली होली

0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यहां आमजन के साथ परम्परागत एवं हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव में प्रदेशभर से आए लोगों के साथ होली खेली और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लोगों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। होली महोत्सव में आये लोगों ने भी श्री शर्मा के गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली और उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर बच्चे, बूढ़े, महिला हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर बृजनगर की भारतीय कला संस्थान की होली पार्टी, फ़तेहपुर शेखावटी की गो वत्स फाग मंडलियों ने प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया और मुख्यमंत्री निवास पर ‘होली रे रसिया’ गूंजने लगा। इस दौरान आमजन शर्मा की सादगी और संवेदनशीलता देखकर काफी उत्साहित नजर आए और इसके लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने लगे।