चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चितौड़गढ जिले में पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर अफीम के 5317 पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि राशमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम खेती की सूचना पर भालोटा गांव की खेड़ी में शोभालाल जाट के खेत पर छापा मारकर वहां गन्ने की फसल के बीच उगाए गए कुल 5317 अफीम के पके हुए पौधे बरामद किए साथ ही कुछ पौधों से चीरा लगाकर ताजा निकाली गई 780 ग्राम शुद्ध अफीम भी बरामद की। आरोपी शोभालाल जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इसी तरह साडास थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार मध्यप्रदेश के रतनगढ निवासी शंकरलाल गुर्जर से दो किलो 29 ग्राम अफीम बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया।



