रेनो ग्रुप ने की पांच साल में 36 नए मॉडल उतारने की घोषणा

0

नई दिल्ली। वाहन निर्माता रेनो ग्रुप ने अगले पांच साल में 36 नये मॉडल उतारने की घोषणा की है।

कंपनी ने मंगलवार को एक नई रणनीतिक योजना ‘फ्यूचरेडी’ की घोषणा की जिसके तहत साल 2030 तक 36 नए मॉडल बाजार में पेश करने की योजाना है। इनमें 16 इलेक्ट्रिक वाहन और 14 अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए बनाए गए वाहन होंगे।

रेनो ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फ्यूचरेडी के साथ कंपनी मानक यूरोपीय कार निर्माता बनना चाहती है। यह चार स्तंभों- विकास, प्रौद्योगिकी, उत्कृष्ट्ता और विश्वास पर आधारित होगा। यूरोप के अलावा कंपनी भारत, दक्षिण अमरीका और दक्षिण कोरिया पर भी फोकस कर रही है जो उसके प्रमुख बाजार हैं।

कंपनी ने बताया कि उसका लक्ष्य 2030 तक 55 प्रतिशत वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। वह इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत 40 प्रतिशत कम करेगी और उसका रेंज (एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर तय की जा सकने वाली दूरी) 750 किमी तक बढ़ाएगी। रेंज एक्सटेंडर लगाने पर इसकी रेंज बढ़कर 15 किलोमीटर हो जाएगी।