उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में नर्मदा नदी की पिछले पांच वर्षों से पैदल परिक्रमा कर रहे संत दादा गुरु ने आज प्रातःकालीन दधियोदक आरती में दर्शन किए।
जानकारी के अनुसार संत दादा गुरु, जो पिछले पांच वर्षों से नर्मदा जल पर जीवन यापन करते हुए नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं, आज सुबह नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
मंदिर में उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन दधियोदक आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने संत दादा गुरु का स्वागत और सम्मान किया।



