सीता गौशाला पहाड़गंज में वैश्य संस्कृति एवं एकता दिवस पर भव्य छप्पन भोग

0

भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन
अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि वैश्य संस्कृति एवं एकता दिवस के पावन अवसर पर श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में गौ माता के लिए विराट छप्पन भोग, भजन संध्या एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भजन संध्या में अजमेर के विख्यात भजन गायक श्रीजी महाराज के कृपा पात्र अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में अग्रवाल महिला समिति, महाराजा अग्रसेन महिला समिति, आदर्श माहेश्वरी महिला मंडल, खंडेलवाल लेडीज क्लब, संजीवनी क्लब, वृंदा फ्रेंड्स ग्रुप एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, प्रेम विजयवर्गीय, महेंद्र गुप्ता, सूरज नारायण लखोटिया, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, वर्षा फतेहपुरिया एवं आलोक माहेश्वरी का वैश्य समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन गिरधारीलाल मंगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कालीचरण दास खंडेलवाल, रमेश तापड़िया, रमेश अग्रवाल, विष्णु प्रकाश गर्ग, अशोक पंसारी, सुरेश गोयल, अनिल बाड़मेरी, दिनेश प्रणामी, हिमांशु खंडेलवाल व अगम प्रसाद मित्तल सहित भारी संख्या में समाज बंधु व मातृ शक्ति उपस्थित रहे। अंत में जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कृति एवं सेवा भाव को मजबूती मिलती है।

जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने बताया कि आतंकवाद का शमन, हिंदु राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण हेतु परम पूज्य स्वामी प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में 2000 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 200 कुंडीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का भव्य आयोजन पावन तीर्थ पुष्कर राज में किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर द्वारा इस पुनीत अनुष्ठान का लाभ अर्जित करने के लिए 19 मार्च गुरुवार को शाम 5:30 बजे अजमेर से पुष्कर जाकर राष्ट्र संत प्रखर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त करेंगे।