गैस सिलेंडर पर कांग्रेस का हो हल्ला व प्रदर्शन आपदा में अवसर : भाजपा

0

भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल कांग्रेस पर बरसे
सिरोही। रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी के धरना प्रदर्शनों व पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की बयानबाजी पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि युद्ध से बने वैश्विक संकटों के बीच भी कांग्रेस पार्टी व उसके नेता आपदा में अवसर तलाश कर सिर्फ अफवाह फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। भाजपा ने आमजन से धैर्य बनाए रखने की अपील कर कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी इसके लिए मोदी सरकार पूरी जिम्मेदारी से आवश्यक कदम उठा रही है।

भाजपा जिला प्रवक्ता लोकेश खण्डेलवाल ने एक वक्तव्य में कांग्रेस के हो हल्ला प्रदर्शन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार इतनी मेहनत से ड्रामा तैयार करती है लेकिन अंत में तथ्य व सच्चाई चीख चीख कर उनकी पूरी स्क्रिप्ट बिगाड़ देते हैं। उनके झूठे दावे व भ्रम फैलाने से लोगों में घबराहट और कालाबाजारी को बढ़ावा देने की गंदी सोच निंदनीय है।

खंडेलवाल ने आरोपों में कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जनता में डर पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि देश कांग्रेस की अफवाह से नहीं तथ्यों व क्रियाशीलता से चलता है सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी की साजिश बेनकाब हो चुकी है और उनके धरना प्रदर्शन व भाषणों को केवल राजनीतिक बयानबाजी कहा जा सकता है जिससे लोग बोर हो चुके हैं। जनता को उनके कृत्यों से पैनिक लेने की कतई जरूरत नहीं है।

प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि इस युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है जिसे दुनिया के लगभग 85 देश प्रभावित है लेकिन भारत में अभी तक कीमतों में ऐसी बड़ी वृद्धि नहीं देखी गई है जो मोदी सरकार के कड़े नियंत्रण और स्थिर प्रबंधन का स्पष्ट संकेत है।

खंडेलवाल ने कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देते हुए कहा कि मोदी सरकार पर अनर्गल आरोप लगाए उससे पहले भी पंडित नेहरू के 15 अगस्त के जो लाल किले के भाषण जो है उनकी पड़ताल करें, जिसमें पंडितजी ने लाल किले से एक बार कहा कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है इसलिए भारत में महंगाई बढ़ रही है, जबकि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया कहां है और यहां महंगाई बढ़ने की बात नेहरू कर रहे थे। आज कांग्रेस के लोग देश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। वैश्विक संकटों का प्रभाव क्या होता है यह दुनिया देख रही है।