राजस्थान में भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारी नियुक्ति

0

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा जोधपुर, कैलाश वर्मा जयपुर, कुलदीप धनकड़ उदयपुर, डॉ दशरथ सिंह शेखावत बीकानेर, लक्ष्मीकांत भारद्वाज भरतपुर, सुमन शर्मा अजमेर और ज्योति खण्डेलवाल कोटा संभाग में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी के समन्वय का कार्य करेंगे।

बगड़ी ने बताया कि संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारी जिला संगठन के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को भाजपा के बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही सरकार की नीतियों से लाभान्वित परिवारों से संवाद स्थापित करने का कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर संभाग में जयपुर शहर प्रताप राव कौशिक, देहात उत्तर प्रीति शर्मा, देहात दक्षिण नरेंद्र कटारा, सीकर विपिन भारद्वाज, अलवर उत्तर लक्ष्मीकांत पारीक, अलवर दक्षिण जगदीश सैनी, झुंझुंनूं महिपाल महला, दौसा में पंकज मीणा और महेश मीणा को जिला मीडिया प्रभारी लगाया है।

इसी तरह बीकानेर संभाग में बीकानेर शहर नवनीत राजपुरोहित, बीकानेर देहात मनीष पारीक, श्रीगंगानगर भवानी पाईवाल, हनुमानगढ डॉ चेतन राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह शेखावत और चूरू में इन्द्रा चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि भरतपुर संभाग में भरतपुर में निमिषा गौड, धौलपुर में रानु पाराशर, करौली नवीन शर्मा एवं रवि पालीवाल, सवाई माधोपुर शैलेंद्र गुर्जर एवं सुमित श्रीमाल को लगाया है। अजमेर संभाग में अजमेर शहर में वीरेंद्र शर्मा, अजमेर देहात जीएन पारीक एवं मेहराज चौधरी, टोंक मनीषा सिंह, भीलवाडा में पंकज जोशी , नागौर शहर नमित जैन, नागौर देहात सुरेश ठोलिया को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी तरह जोधपुर संभाग में जोधपुर शहर में लोकेंद्र सिंह राजावत, जोधपुर देहात उत्तर जोगेन्द्र राजपुरोहित, दक्षिण राजकुमार शर्मा, पाली अरविन्द, करणी सिंह, जालौर ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही ललित लकवाल, बाडमेर जेपी यादव, बालोतरा रेवत सिंह राजपुरोहित और जैसलमेर सूरज सोनी को लगाया गया है।

उदयपुर संभाग में प्रतापगढ़ विक्रम सिंह शेखावत, चित्तौडगढ़ रमेश नवहाल, डूंगरपुर मुकेश रावत, बांसवाडा में जयपाल सिंह माण्डोता तथा कोटा संभाग में कोटा शहर में तन्मय शर्मा, कोटा देहात में शैलेष कौशिक, बूंदी शिवांगी सिकरवार, बारां पंकज मेहता और झालावाड में मदन प्रजापत को नियुक्त किया गया है।