171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की सतत परिक्रमा का शुभारम्भ 2 अप्रेल से

20

श्रीराम नामालय में भक्त दिन रात कर सकेंगे राम नाम परिक्रमा
अजमेर। श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति अजमेर के तत्वावधान में 171 अरब हस्तलिखित श्री राम नाम महामंत्रों की सतत परिक्रमा शुभारंभ 2 अप्रेल को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (संवत 2083) एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर होगा।

पुष्कर में पंच पीपली सुधाबाय रोड पुष्कर स्थित श्रीराम नामालय में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्मध्वजा पूजन, महाआरती के बाद परिक्रमा का श्रीगणेश होगा।

समारोह के मुख्य आतिथ्य हरिद्वार वाले महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी प्रखरजी महाराज का रहेगा। इनके साथ ही संत-महात्मा महंत नंदशरणदास जी (राम सखा आश्रम, पुष्कर), महंत डॉ. रामेश्वरानंद जी (निर्मलधाम, पुष्कर), महंत समताराम जी, महंत शत्रुघ्नदास जी महाराज (सांवरिया पीठ डोडियाना), महंत हनुमानराम जी उदासीन (श्री शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर), महंत धीरजराम जी (रामस्नेही आश्रम, पुष्कर), महंत श्याम शरण जी (नृसिंह मंदिर, अजमेर) सहित अन्य संतों का आशीर्वचन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर महानगर संघ संचालक खाजूलाल जी चौहान एवं प्रांत मंत्री माननीय कौशल जी गौड़ का मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्य अतिथि नरेश मूलचंदानी तथा विशिष्ट अतिथि आनंद अरोड़ा, जितेन्द्र खंडेलवाल, देवेन्द्र गर्ग, रमेश जी तापड़िया, रमाकान्त बाल्दी, गिरधारी मंगल, हनुमान दयाल बंसल, अनिल आसनानी, संजय गोयल, रमेश मोटवानी होंगे।

समिति के संरक्षक पूरन सिंह चौहान एवं संस्था संस्थापक पंडित बालकृष्ण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में कंवल प्रकाश किशनानी, सत्यनारायण भंसाली, महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।