फतेहपुर। फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करा कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राधा नगर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को जब वह स्कूल गई तो स्कूल के ही एक 11 वर्ष के छात्र ने उसे टॉयलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्र जब देर शाम घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसे थाने भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अपराध भी छात्रा से घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंची और छात्रा का बयान दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुड़ गई है।
छात्रा भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाला छात्र कौन था, उसे कई फोटो भी दिखाई गई लेकिन वह इस हालत में नहीं दिखी कि वह दुष्कर्मी छात्र की पहचान कर सके।



