आखिर जागे भाजपा के सोए हुए प्रवक्ता, तेजराज के आरोपों पर किया पलटवार

3
सिरोही में ओटाराम देवासी और उनके पुत्र पर तेजराज सोलंकी द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने वाले जिला प्रवक्ता।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। आखिर भाजपा के सोए हुए प्रवक्ताओं की नींद जागी। उन्हें लगा कि उनका पद डेकोरेशन के लिए नहीं काम करने के लिए है। उनका काम संगठन और संगठन के नेताओं पर लगे आरोपो के संबंध के पार्टी लाइन को बताना। लेकिन, तेजराज सोलंकी के द्वारा रामझरोखा के मुद्दे पर लगातार ओटाराम देवासी और उनके पुत्र को घेरने के मामले में

सिरोही जिला भाजपा के आधा प्रवक्ता चुप्पी साधे रहे थे। सबगुरु न्यूज इनके पदों को सजावटी होने की टिप्पणी के साथ गुरुवार देर रात को खबर का प्रसारण किया तो शुक्रवार शाम भाजपा के सोए हुए प्रवक्ता जागे। जिला भाजपा के पांच में से तीन प्रवक्ताओं की नींद जागी। उन्होंने तेजराज सोलंकी के आरोपों पर पलटवार किया। उल्लेखनीय है कि किसी पद पर नहीं रहते हुए भी सिरोही नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महिपाल चारण ने बुधवार को तेजराज सोलंकी के द्वारा ओटाराम देवासी उनके पुत्र पर प्रेस वार्ता के दौरान लगाए आरोपों पर तल्ख प्रतिक्रिया दी थी।

– देवासी भी हुए थे नाराज

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को सिरोही में जिला संगठन की बैठक हुई। डेढ़ सौ ज्यादा लोगों की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पचास के लगभग लोगों की उपस्थिति रही। लेकिन, चर्चा इस बात की नहीं, इस बात की थी कि तेजराज सोलंकी के बयानों पर पलटवार नहीं करने पर ओटाराम देवासी ने जिला संगठन पर नाराजगी जताई थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में उनका कहना था कि उन पर लगातार लग रहे आरोपों के जवाब के लिए संगठन को आगे आना चाहिए था। लेकिन, कोई जवाब नहीं दे रहा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष समेत जिला संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस आपत्ति के दस घंटे तक भी किसी प्रवक्ता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सबगुरु न्यूज के द्वारा गुरुवार देर रात प्रसारित खबर (https://www.facebook.com/share/v/1Ba6wTfmqp/ ) में भाजपा के प्रवक्ताओं के पदों के शो पीस बन जाने की टिप्पणी के साथ बिना किसी जिम्मेदारी के भाजपा के सिरोही मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष महिपाल चारण द्वारा जारी प्रतिक्रिया का वीडियो जारी किया। शाम को एक के बाद एक तीन जिला प्रवक्ताओं ने वीडियो जारी किए। जिसमें तेजराज सोलंकी द्वारा तीन दिन पहले की गई पत्रकार वार्ता में ओटाराम देवासी और उनके पुत्र पर लगाए आरोपों जवाब दिया गया । लेकिन, इनके वीडियो बयानों में महिपाल चारण के द्वारा बुधवार को जारी बयान से कुछ अलग हटकर बात नहीं कही गई थी।

– प्रवक्ताओं का काम क्या?

किसी भी पार्टी के प्रवक्ताओं का मूल काम होता है किसी भी मुद्दे पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों को कम्यूनिकेशन मीडियम से जनता तक पहुंचाना। वो किसी भी मुद्दे पर पार्टी के द्वारा दी हुई लाइन को फॉलो करता है उससे इतर नहीं जाता। ये प्रक्रिया राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल तक लागू होती है। पार्टियों के प्रोटोकॉल के अनुसार सिरोही जिला संगठन के ओटाराम देवासी पर रामझरोखा के मामले में हो रहे हमलों पर चुप्पी के दो मायने संगठन में निकाले जा रहे हैं। एक ये कि उन्हें संगठन की तरफ से इस मुद्दे पर पार्टी लाइन जनता के बीच पहुंचाने के निर्देश नहीं मिल रहे या फिर खुद प्रवक्ता इतने गम्भीर नहीं हैं कि वो पार्टी को इस संबंध में प्रतिक्रिया देने के लिए मना सकें। दोनों ही सूरत में सांगठनिक कमजोरी सामने आ रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1Ba6wTfmqp/