भरतपुर में लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में वांछित महिला अरेस्ट

0

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही पश्चिम मुम्बई निवासी एक महिला को शहर की थाना मथुरागेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस मामले में गिरफ्तार महिला के पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस लाइन भरतपुर में तैनात कांस्टेबल गुलाब सिंह ने आठ जनवरी 2025 को चार लाख रुपए हड़पने का मामला आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था जिसमे ज्योति आर्च डी 602 एसवी रोड कान्दीवली पश्चिम मुम्बई पश्चिम निवासी उत्तमचंद भंसाली व उसकी पत्नी 50 वर्षीया निर्मला उत्तम भंसाली उर्फ निशा भंसाली को नामजद किया गया था।

जिला मुख्यालय पर 33 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

भरतपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 33 कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। जिला प्रशासन के एक विशेष जांच दल की इस कार्यवाही में कोषाधिकारी कार्यालय, भू-प्रबन्ध अधिकारी और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालयों में भारी लापरवाही सामने आई। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कोषाधिकारी कार्यालय में 16, भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में आठ और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में नौ कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। निरीक्षण दल के प्रभारी ने इस अनुशासनहीनता पर कड़ी नाराजगी जताई।