जम्मू एवं कश्मीर के तीर्थयात्रियों का पुष्कर में स्वागत

0

पुष्कर। धार्मिक यात्रा पर निकले जम्मू एवं कश्मीर के तीर्थयात्रियों का एक दल गुरुवार को तीर्थराज पुष्कर पहुंचा। इस दल के साथ गणमान्य समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतमसिंह सैनी भी पहुंचे।

पुष्कर स्थित माली धर्मशाला में गणमान्य समाज संगठन की राष्ट्रीय महिला महासचिव एडवोकेट बबिता टांक, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र टांक, सदस्य मुरली मनोहर सांखला, प्रियांशु सिंह ने सैनी समेत सभी आगंतुकों का शॉल ओढाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। सभी तीर्थयात्रियों को आगे की यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित की।