नई दिल्ली। प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिन की सेल की घोषणा की है जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग में 10 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।
‘समर गेटअवे’ सेल के तहत 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच बुकिंग करायी जा सकती है जबकि यात्रा की तारीख 1 जुलाई से 9 अक्टूबर के बीच होने की शर्त रखी गई है।
यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआई-संचालित असिस्टेंट 6ईस्काई, इंडिगो के व्हाट्सएप नंबर ( 91-70651 45858), या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर के वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से बुकिंग करते समय ‘एसयूएमआर10’ (अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में) प्रोमो कोड का उपयोग करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, एयरलाइंस ने चुनिंदा ऐड-ऑन सेवाओं पर भी आकर्षक ऑफरों की घोषणा की है।



