मिर्जापुर में शादी के पहले दूल्हा फरार, पिता ने अपने सबसे छोटे से बेटे से शादी की रस्म पूरी कराई, वह भी भाग निकला

9

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विवाह का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है।शादी के पहले दूल्हा फरार हो गया पिता ने अपने सबसे छोटे से बेटे से शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद वह भी भाग निकला। अब लड़की पक्ष अपने साथ न्याय के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं।

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक को जब अपनी दास्तां सुनाई वे भी चकरा गई।
मामला इस प्रकार है। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कन्या का विवाह साल छह सात पहले कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सबसे बड़े लडके साथ 20अप्रैल के लिए तय हुई थी।

17अप्रैल को वह बिना बताए घर से भाग गया। जब बात लड़की पक्ष मालूम हुई तो वे परेशान हो उठे। सामाजिक दबाव में लड़के के पिता ने दूसरे को तैयार किया लेकिन वह अकसर बीमार रहता है तो लड़की पक्ष लोगों ने तीसरे से शादी करने की बात की पर वह तैयार नही हुआ। आखिर में सबसे छोटे बेटे से बात तय हुई और बाकायदा बारात आई पूरे विधि-विधान से 20 अप्रैल को शादी की रस्म पूरी हुई।

सुबह लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी में जुटे थे। कन्या पक्ष के लोग जब जनवासे पहुंचे तो लड़का सहित सभी बराती जा चुके थे। फिर लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर गए तो लड़के के पिता ने हाथ खड़े कर दिए। उसने कहां कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी जब वह आ जाएगा तो उसी के साथ विदाई कराया जाएगा। जिसके लड़के से शादी हुई है। वह विदाई कराने को तैयार नहीं है।

यह सुनकर लड़की पक्ष के लोगों के पैरों से जमीन हट गई। पूरे प्रयास के बाद परिवार के लोग पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। लड़की पक्ष जिस लड़के के साथ 20 अप्रैल को शादी हुई है उसी के साथ विदाई कराने की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना की यहां अच्छी खासी चर्चा है।