अजमेर/जयपुर। राजस्थान में अजमेर रेल मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 23 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 एवं 25 को रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 23 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो गुरुवारको बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 20694, बैंगलूरु-जोधपुर रेलसेवा जो बुधवार को बैंगलूरु से प्रस्थान हुई वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो गुरुवार को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस कारण गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो 24 अप्रैल को गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 24 अप्रैल को साबरमती से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।



