अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की कठूमर आरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के तीन बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया।वह 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
बैरवा 1980-85 तक सातवीं राजस्थान विधान सभा, 1985-90 आठवीं राजस्थान विधान सभा, 2008-13 तक तेरहवीं राजस्थान विधान सभा एवं 2018-23 तक पंद्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे।
वे 1977 से लेकर 2023 तक विधानसभा की कई समितियां के सदस्य रहे। वह दो बार कांग्रेस विधायक, एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हैं। बैरवा का जन्म पांच नवम्बर 1953, रोनीजाथान, तहसील कठूमर, जिला अलवर में हुआ था।



