जेजेएम घोटाला : पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी ने किया अरेस्ट

0

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जेजेएम में करीब नौ सौ करोड़ रुपए के घोटाले मामले में जोशी को सुबह उनके जयपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। एसीबी ने इस मामले में फरार जलदाय विभाग के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को गत नौ अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

एसीबी ने वर्ष 2024 के आखिर में जोशी के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी गत वर्ष अप्रैल में जोशी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह करीब सात महीने जेल में रहे और गत दिसंबर में उन्हें जमानत मिल गई थी।