अलवर में लाइनमैन 25000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर इकाई ने प्रथम फीडर आन्धाका कार्यालय कनिष्ठ अभियंता जेवीवीएनएल किशनगढ बास ग्रामीण (खैरथल तिजारा जिला) में लाइनमेन (हेल्पर) को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि एसीबी की अलवर चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि परिवादी के घर पर बिजली की लाईन से तार डाल रखा था। पांच मई को संदीप कुमार लाईनमेन एवं सहायक अभियंता जांच करने आये और उन्होंन वीसीआर भर ली। इसके बाद लाईनमेन संदीप ने वीसीआर नहीं भरने की एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान संदीप लाईन मेन द्वारा 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद ब्यूरो की अलवर इकाई में पुलिस उपाधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर लाइनमेन संदीप को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।