हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में एक मूंगफली फैक्ट्री संचालक से नाबालिग बेटी और उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित विनोद गोदारा (43) ने पुलिस को शिकायत की कि आरोपी और उसकी नाबालिग पुत्री ने उससे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं। उसने बताया कि उसकी रावतसर में आढत की दुकान है और धानमंडी के पास वह मूंगफली की फैक्ट्री भी चलाते हैं।
करीब 20 दिन पहले एक महिला ने खुद को फैक्ट्री में काम दिलवाने की गुहार लगाई। दूसरे दिन उसने खुद को नाबालिग बताते हुए उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी रुपए ऐंठने शुरु कर दिए। इसमें उसका पिता भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुुरु कर दी है।



