लाडलीघर की 35 दृष्टिबाधित बालिकाओं को भेंट की गणवेश

0

अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग, श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय विद्यालय लाडलीघर की 35 दिव्यांग बालिकाओं को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवं सात्विक भोजन की सेवा प्रदान की गई साथ ही सभी बालिकाओं को गणवेश भेंट की गई।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि मदर्स डे एवं महासमिति की वरिष्ठ सदस्य कमलेश पालीवाल संग समिति संरक्षक समाजसेवी राकेश पालीवाल की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में राष्ट्रीय संत कृष्णानंद महाराज के सान्निध्य में दिव्यांग बालिकाओं के लिए सेवा दी गई।

श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने दिव्यांगनाओ की कुशल क्षेम पूछते हुए सेवाकार्य को संपन्न कराया गया। राष्ट्रीय संत कृष्णानंद महाराज ने महासमिति द्वारा पीड़ित मानव सेवार्थ किए जा रहे सेवा प्रकल्पों को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर राकेश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, अतुल पाटनी, मधु पाटनी, सुषमा पाटनी व रेनू पाटनी समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।