निम्बाहेड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

0

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के चार बजे लगभग सूचना मिली कि लक्ष्मीपुरा स्थित चित्तौड़गढ़ मार्ग पर तीन युवक घायल पड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान झालावाड़ जिला निवासी शेरसिंह, धर्मराज और मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिला निवासी गोविन्द सिंह के रुप में हुई।

सूचना मिलने पर दोपहर बाद उनके परिजन पहुंचे जिसके बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिए गए। तीनों फर्शी का कार्य करते थे और निम्बाहेड़ा में एक साथ रह रहे थे। घटना के समय भी ये पास के एक गांव में काम निपटाकर निम्बाहेड़ा लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।