अजमेर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती, असारवा-शकूरबस्ती-असारवा (दो जोडी) स्पेशल रेलेसवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः
1.गाडी संख्या 09125, साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 22 मई शुक्रवार को साबरमती से 21.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09126, शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल 25 मई सोमवार को शकूरबस्ती को 3 बजे रवाना होकर 20.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, पिंडवाडा, मदार व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
2.गाडी संख्या 09127, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 22 मई शुक्रवार को असारवा से 23.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09128, शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल 24 मई रविवार को शकूरबस्ती को 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 2.45 बजे आगमन व 2.55 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे असारवा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
3.गाडी संख्या 09131, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल 23 मई शनिवार को असारवा से 3.30 बजे रवाना होकर 23.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09132, शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल दिनांक 25 मई सोमवार को शकूरबस्ती को 3.15 बजे रवाना होकर 23.05 बजे असारवा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, रिखब देव रोड, उदयपुर सिटी, मदार व रेवाडी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
मदार-बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 09631, मदार-बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 15 मई शुक्रवार को (01 ट्रिप) मदार से 10.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 6.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।



