मनसा ने लगाया महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण के लिए विशेष शिविर

0

जयपुर। मरुधरा नारी सशक्तीकरण संगठन (मनसा) एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तीकरण के लिए कीरों की ढाणी निवासी 45 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए।

जन्म प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कार्यक्रम में महिलाओं को दीवा फाउंडेशन की स्त्री रोग विभाग की रेसिडेंट डॉ. अभिलाषा ने स्वच्छता एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में समझाया। नगर निगम के उप रजिस्ट्रार अमित पुनिया ने सरकारी दस्तावेजों की अहमियत को समझाते हुए उसे सुरक्षित रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर बस्ती के लोगों की यथा शक्ति सहायता करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मनसा की ओर से बस्ती की 120 महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण भी किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें मनसा द्वारा ढाणी में संचालित ड्रॉपआउट बच्चों की निशुल्क विद्यालय के बच्चों ने दीप मंत्र का वाचन किया।

कार्यक्रम में मनसा की शुभचिंतक संजू जैन को उनके निरंतर समाज कार्य में सहयोग के लिए व प्रकाश जैन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना श्रीवास्तव ने किया। भारत विकास परिषद के भगवान दास गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन राष्ट्र गान से किया गया।