झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में 7 लोग अरेस्ट

0

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया है, जिसमे से दो नाबालिग शामिल है।

उक्त घटना की पुष्टि एसपी अनुदीप सिंह ने पुष्टि की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 16 मई की रात्रि लगभग 8।30 बजे महेशपुर थाना क्षेत्र के 13 वर्षीय एक नाबालिग को सात युवको ने जबरन उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के दूसरे दिन रविवार को पीड़िता के परिजन थाने में सुचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस कांड अंकित किया और एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों ने छापेमारी की और कांड में शामिल अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेमब्रम, कार्तिक मुर्मू व दो नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिसिया पूछताछ में सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। धाराए पांच बालिग़ अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा। वही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। एसआईटी में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पुलिस आवाए निरीक्षक अजय महतो, अजय कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार महतो, श्रीचांद किस्कू दलबल शामिल थे।