नये सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक मीटिंग संपन्न

0
सिरोही जिले के नांदिया विद्यालय में आयोजित अभिभावक शिक्षक मीटिंग।

पिंडवाड़ा। ब्लॉक पिंडवाड़ा के निकटवर्ती गाँव नांदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक परिसर में शनिवार को नये सत्र 2026-027 की पहली अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राथमिक परिसर के प्रभारी गुरुदीन वर्मा ने उपस्थित अभिभावकों से अपने निकटस्थ अनामांकित बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का अनुरोध किया। ग्रीष्मावकाश में बच्चों को दिये गए गृहकार्य की भी जानकारी दी। अभिभावकों से गर्मी और लू से उनके बच्चों के बचाव का ध्यान रखने के लिए कहा।

स्थानीय परिसर के शिक्षक धनराज लोहार ने अभिभावकों से उनके बच्चों के आधार और जनाधार कार्ड बनवाने की बात कही। स्थानीय परिसर के पंचायत शिक्षक सांकलाराम देवासी ने अभिभावकों को सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं और योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मीटिंग में काफी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षिक उन्नति के हर कार्य और योजना में विद्यालय का सच्चे मन से सहयोग करने की मंशा जाहिर की। अभिभावकों ने विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, बच्चों के हित में किये जा रहे कार्यों और विद्यालय के विकास कार्यों की बहुत सराहना की। कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं में पंचायत शिक्षक और विक्रम कुमार गर्ग में सराहनीय योगदान रहा।