
सिरोही। भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही की संगठनात्मक व मीडिया प्रशिक्षण बैठक बालाजी भवन सरूपगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी व प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पेनलिस्ट ललित लकवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
जिला संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि जिला, मंडल व बूथ तक की योजना बना कर महीने के प्रथम सप्ताह में मंडल की बैठक करनी होगी और बूथ की बैठक महीने के अंतिम सप्ताह के रविवार को करनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का निरंतर बढ़ता संगठनात्मक विस्तार समर्पित एवं सक्षम कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को विचार, संगठन और सेवा के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
राजनैतिक पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारों को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की सबसे बड़ी भूमिका प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पेनलिस्ट ललित लकवाल ने मीडिया, सोसियल मीडिया व आईटी की संयुक्त कार्यशाला ली। जिसमे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया और राजनीति का संबंध बहुत महत्वपूर्ण होता है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, क्योंकि यह जनता और राजनीतिक दलों के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य करता है। किसी भी राजनैतिक पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारों को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की सबसे बड़ी भूमिका होती है।
आज के समय में टीवी चैनल, समाचार पत्र, रेडियो, वेबसाइट और सोशल मीडिया राजनीतिक प्रचार के प्रमुख माध्यम बन चुके हैं। चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियाँ मीडिया का उपयोग अपने प्रचार, रैलियों, घोषणापत्र और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए करती हैं। मीडिया के माध्यम से नेता सीधे लोगों से जुड़ते हैं और अपनी बात देशभर तक पहुँचाते हैं।
सोशल मीडिया ने राजनीति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है। आज फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक पार्टियाँ अपनी रणनीति तैयार करती हैं और युवाओं तक अपनी पहुँच बनाती हैं।
– दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर कल से
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 व 23 मई को जहाज मंदिर परिसर मीरपुर कृष्णगंज मंडल में होने जा रहा है प्रशिक्षण शिविर में रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर होगा। प्रशिक्षण शिविर में ग्यारह सत्र होंगे। जिसमे वक्ता पार्टी की रीतिनीति, विचारधारा, कार्यो व उद्देश्यों को लेकर प्रशिक्षण देंगे।
भाजपा एसटी मोर्चा सिरोही के लिए जिलाध्यक्ष पद पर रतनलाल गरासिया को प्रदेश से नियुक्ति पर सभी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, सुरेश कोठारी ने संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत,गणपतसिंह राठौड़ व रामलाल रनोरा ने किया।इस मौके पर भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिले व मंडल के मीडिया, सोसियल मीडिया व आईटी के प्रभारी, मंडलो के प्रभारी मौजूद थे।


