कुमार मंगलम बिड़ला आरएसएस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

1

नागपुर। प्रख्यात उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला आगामी चार जून को नागपुर में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि रेशमीबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में 11 मई से शुरू हुए इस 25 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में देश भर से आए 880 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रतिभागियों के भीतर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सामाजिक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस समापन समारोह के दौरान के आरएसएस सरसंघचालक (प्रमुख) मोहन भागवत भी स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।