शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में शुक्रवार शाम को समान लेने जा रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची को बहला फुसला कर ट्यूबवेल पर ले जाकर युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि तिलहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार शाम खेतों के रास्ते कुछ सामान खरीदने जा रही थी। तभी गांव का ही रहने बाला वीरेंद्र प्रताप ने बच्ची को रास्ते में रोक लिया और उसे बहला फुसलाकर खेत के किनारे लगे ट्यूबवेल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया।
लहूलुहान हालत में बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचकर बच्ची के साथ घटित घटना को बताया। उन्होंने बताया कि परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र प्रताप के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।



