करौली : कुंए में मिट्टी ढहने से दो भाईयों की मौत

1

करौली। राजस्थान में करौली के सपोटरा थाना क्षेत्र में अमरगढ़ गांव में शनिवार को मोतीपुरा मार्ग के एक पुराने कुएं में पानी की मोटर निकालने के दौरान अचानक 40 फुट गहरे कुएं की मिट्टी ढह जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सरकारी संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों ने खुद ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 15 फुट नीचे मिट्टी में दबे दोनो भाईयों को ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक दोनो भाईयों की पहचान अमरगढ़ निवासी कमलेश (32) और मुकेश (35) रूप में हुई है। हादसे की खबर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।