टोंक। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया।
शर्मा ने इस अवसर पर जल पूजन कर आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्काडा प्रणाली का अवलोकन कर जल प्रबंधन एवं जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून तक चलेगा। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।




