जोधपुर। राजस्थान में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर राज्य सरकार के 28 मई से एक जून तक प्रदेश में चलाये जा रहे वंदे गंगा जल अभियान के तहत बुधवार को जोधपुर में आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री दिलावर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शरीक होकर ब्रह्मचारी रामकुमारजी मन्ना लालजी गोशाला, मंडोर में गौ माता का पूजन एवं वृक्षारोपण किया और इंफर्टिलिटी कैंप एवं पशु उपचार शिविर का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर दिलावर ने झाडू़ लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विधायक सूरसागर देवेंद्र जोशी, कलेक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा, उपखंड अधिकारी प्रीतम कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार भी मौजूद थे।



