बीकानेर में टैम्पो टैवलर-ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, 13 घायल

0

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार को टैम्पो टैवलर और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर के कुछ लोग टैम्पो ट्रेलवर से श्रीनाथजी से लौट रहे थे कि तड़के नागौर मार्ग पर एक पैट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टैम्पो ट्रेवलर टकरा गया। इससे टैम्पो में सवार चालक मोहम्मद आरिफ सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लोग 13 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। सभी घायलों को तत्काल नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया जहां से उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भेज दिया गया। तीनों शव सीएचसी नोखा के शवगृह में रखवा दिए गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों में आशीष, सोनी, तनुश्री, हिमाशी, भारती, बजरंगलाल, मितांशु, रितिका, जीविका, मयंक, संतोष, मीनाक्षी और निधि शामिल हैं। ये सभी बीकानेर के हैं।