अलवर में अवैध निर्माण रुकवाने गए पटवारी पर हमला

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में गन्दीका गांव में सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने गए पटवारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार को बताया कि बारोली में पटवारी के पद पर कार्यरत मनीष मीणा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह गन्दीका गांव में 31 मई को सिवाय चक भूमि पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंचे थे। इसी दौरान ईसब मेव और उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके मुख्य आरोपी ईसब मेव को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।