अजमेर। राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1314वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय आयोजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय कवंल प्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में स्वामी काम्पलेक्स में हुई समिति की बैठक लिया गया।
समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर 14 जून को ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व संध्या 15 जून शाम को दीपदान व महाआरती तथा 16 जून सुबह 8 बजे से हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही स्मारक पर हिंगलाज माता मन्दिर पर पूजा अर्चना होगी। महापुरुषों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पण होगा तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में नरेन्द्र बसराणी, मुकेश खींची, महेश टेकचंदाणी, चन्द्रभान प्रजापति, विनीत लोहिया, शिव प्रसाद गौतम, मोहन तुलस्यिाणी, प्रकाश जेठरा, मुकेश आहूजा, विष्णु अवतार भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



