भरतपुर। राजस्थान में सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में जेल प्रशासन ने एक हेड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से निलंबित करके दो बाहरी संदिग्ध लोगों को पुलिस के हवाले किया है।
जेल के प्रशासनिक सूत्रों ने गुरुवार को की गई इस कार्रवाई के बारे में बताया कि जेल के अंदर बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, खैनी एवं जर्दा जैसी सामग्री की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो बाहरी व्यक्तियों के साथ जेल का निलंबित हेडकांस्टेबल जेल के बाहर से इस अवैध सामग्री की व्यवस्था करके जेल के अंदर पहुंचा रहे थे। जेल प्रशासन ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है।



