चित्तौड़गढ़ में दुर्ग की तलहटी में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

1

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे दुर्ग की तलहटी में अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार सुबह दुर्ग के प्रथम द्वार पाडनपोल स्थित झरने के मार्ग पर नहाने गये लोगों को तीव्र दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम पहुंचे और दुर्गंध के स्रोत की तलाश की गई तो वहां एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला जिसके मुंह पर कपड़ा ढका था और उस पर बड़ा पत्थर रखा हुआ था।

शव करीब तीन चार दिन पुराना है और महिला के शरीर या आसपास ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मौके पर मौजूद शहर के लोगों ने भी पहचानने से इन्कार कर दिया। शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान भी नहीं पाए गए है। महिला की उम्र करीब तीस वर्ष बताई जा रही है
पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और महिला की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।