पोकरण के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह 5000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

जैसलमेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जैसलमेर जिले में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी साकडा मुख्यालय पोकरण के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी जैसलमेर इकाई को शिकायत मिली कि सीडीपीओ साकड़ा मुख्यालय पोकरण द्वारा गत तीन जून को आंगनबाडी सेवा केन्द्र रामपुरा चौक के औचक निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थापित परिवादी की माताजी उपस्थित नहीं मिलने से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इस पर परिवादी नोटिस का जवाब देने के लिए इस कार्यालय में भवानी सिह द्वारा इस नोटिस का जवाब तैयार करवाकर, नोटिस का जवाब बाल विकास अधिकारी के समक्ष पेश कर नोटिस फाइल कराने की एवज में परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग की जा रही हैं।

इस पर एसीबी टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए भवानी सिंह परिवादी से रिश्वत के पांच हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।